बलरामपुर-  विशाल पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का बारीकी से निरीक्षण कर परेड में उपस्थित पुलिस कर्मियों का टर्नआउट चेक किया गया। समस्त कर्मचारियों को बावर्दी दुरुस्त रहकर अपनी ड्यूटी कर्तव्य निष्ठा के साथ करने तथा जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया, इस दौरान पुलिस लाइन परिसर, स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड ,जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर,बैटमिंटन कोर्ट,  किड्सजोन, डीसीआर, सीसीआर  तथा पुलिस भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की साफ-सफाई चेक की गई।आरक्षी बैरक तथा पुलिस लाइन आवास के आसपास साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की साफ-सफाई, रख-रखाव एवं उनके अभिलेखों का अवलोकन किया गया। संबंधित को शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं सुरक्षित रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परिवहन शाखा में वाहनों की स्थिति, लॉगबुक, मरम्मत रजिस्टर तथा वाहनों के रख-रखाव का जायजा लिया गया एवं प्रभारी को वाहनों को सदैव दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया। मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं मेस में उपलब्ध सामग्री का भौतिक सत्यापन किया गया। कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने हेतु मेस प्रबंधक को निर्देशित किया गया। बैरकों का निरीक्षण कर वहां निवासरत पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान शाखाओं में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली गयी, साथ ही समस्त शाखा प्रभारियों को रिकार्डों का सही ढंग से रख रखाव व अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया गया। 
  पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया एवं कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने हेतु कहा गया। निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा पुलिसकर्मियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस लाइन/ कार्यालय निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने