बलरामपुर- संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तृतीय चरण(01-05 मई 2026) के चौथे व अंतिम दिन मंगलवार को बाबू हरिकान्त स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज बलरामपुर तथा सुन्दरदास रामलाल इंटर कॉलेज बलरामपुर मे सारंगी की टॉप ग्रेड कलाकार विदुषी गौरी बनर्जी सती जी के सारंगी वादन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान सारंगी पर "पायो जी मैंने राम रतन धन पायो"  की धुन ने सभी श्रोताओं को झूमने के लिए विवश कर दिया।
           बाल भारती इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ   मुख्य कलाकार प्रख्यात सारंगी वादक विदुषी गौरी बनर्जी सती ,तबला वादक पंडित किशोर बनर्जी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह, धीरू,स्पिक मैके बलरामपुर की सरंक्षक डॉ नीरजा शुक्ला, स्पिक मैके देवीपाटन-बस्ती मंडल के ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट (डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ देवेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ सर्जन डॉ प्रमोद श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर के किया। विदुषी गौरी सती ने कार्यक्रम की शुरुआत राग अहीर भैरव  से किया। सारंगी की धुन व तबले की थाप की जुगलबंदी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सुन्दरदास रामलाल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ  राग मारू बिहाग से हुआ। पहले अलाप ,विलंबित तीनताल की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान सारंगी पर प्रस्तुत "पायो जी मैंने राम रतन धन पायो" की धुन ने सभी श्रोताओं को झूमने के लिए विवश कर दिया। इसके साथ ही वन्दे मातरम ,अच्युतम केश्वम कृष्ण दामोदरं व वैष्णव जन तो तेने कहिए की धुन ने भी धूम मचाई। सारंगी वादक गौरी बनर्जी ने सारंगी की उत्पत्ति व उसके पौराणिक कथाओं का वर्णन किया और सारंगी की महत्ता पर प्रकाश डाला। ग्रुप कोऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान ने स्पिक मैके के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालयों से इस आंदोलन को आगे बढ़ाने में सहयोग की अपील की। प्रधानाचार्य नरसिंह नाथ मिश्र ने सभी का स्वागत किया। 
           इस अवसर पर दिलीप श्रीवास्तव, गौरव मिश्र, संजय शर्मा, साधना श्रीवास्तव, लोकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने