उतरौला बलरामपुर - तहसील सभागार उतरौला में 150 जनगणना वितरण किट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी उतरौला की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जनगणना कार्य मेंलगने वाले कर्मचारियों को कीट का वितरण किया गया। उपजिलाधिकारी उतरौला मनोज कुमार सरोज ने उपस्थितसभी कर्मचारियों को सम्बो धित करते हुए कहा, जनगणना राष्ट्रीयमहत्व का कार्य है। सभी कर्म चारी पूरी निष्ठापूर्वक, सावधानी और गोपनीयता के साथ इस कार्य को सम्पन्न कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।किट में जनगणना से जुड़े दस्ता वेज, प्रपत्र, आई-कार्ड और अन्य आवश्यक सामग्री भी शामिल थी। अधिकारियों ने सामग्री के रख-रखाव और समय से कार्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया। किट वितरण में विकास खण्ड उतरौला व विकास खण्ड श्रीदत्त गंज का किया गया है। इस कार्यक्रम में रघुराज मिश्रा, शुभमश्रीवास्तव, चन्द्रमणि झा, जितेन्द्र त्रिपाठी, अंकुर कुमार श्रीवास्तव के अलावा अन्य कर्मी मौजूद रहे।
                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने