उतरौला बलरामपुर- निर्भीक पत्रकारिता के स्तम्भ और सादुल्लाह नगर के वरिष्ठ पत्रकार शाहिद हुसैन सिद्दीकी का लम्बी बीमारी होने के कारण से उनका निधन हो गया।शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उनके पैतृक गांव अहरौली में स्थित कब्रिस्तान में हजारों संख्या में नम आंखों से उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके निधन से क्षेत्र के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व में वह हिन्दुस्तान समाचार पत्र से भी जुड़े थे। और कई समाचार संस्थानों से भी जुड़े हुए थे।सिद्दी की साहब अपनी बेबा क लेखनी और मिल नसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके अन्तिम जनाजे में गोण्डा बलरामपुर, लख नऊ और सिद्धार्थनगर के अलावा कई जिलों से हजारों लोग शामिल हुए।सहकर्मियों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सिद्दीकी साहब नकेवल एक कुशल पत्रकार थे, बल्कि युवाओं के मार्ग दर्शक और दरियादिल इंसान भी थे। उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए एक अपू रणीय क्षति बताया गया है। वह अपने पीछे तीन बेटियों से भरा- पूरा परिवार छोड़ कर चले गए। इस मौके पर प्रेस टॉर्च ट्रस्ट आप हिन्दुस्तान मीडिया परिवार की तरफ से रुपक श्रीवास्तव, राघवेन्द्र मिश्रा,शाहीद रजा, हैप्पी शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, मोहम्मद इसराइल शाह के अलावा सैकड़ों की संख्या में उनके जनाजे में शामिल होकर लोगों ने अपने नम आंखों से अन्तिम बिदाई दी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know