बलरामपुर- जनपद के विकास खंड बलरामपुर अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय हरबंशपुर में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (VHND) का बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एएनएम वंदना कुशवाहा द्वारा 13 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (ANC) की गई, जबकि 12 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। इसके अलावा 2 किशोरियों को पोषण, एनीमिया की रोकथाम एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में महत्वपूर्ण परामर्श दिया गया।
सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र गर्भवती महिलाओं और बच्चों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से किशोरियों में पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है और इसके माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना चाहिए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know