फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेना में भर्ती का आरोप, मंडलायुक्त से जांच की मांग
नौतनवा। नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कम्हरिया निवासी हेमंत कुमार यादव ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर क्षेत्र के एक युवक पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय सेना में भर्ती होने का गंभीर आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि युवक ने अपनी वास्तविक जन्मतिथि में कथित रूप से हेरफेर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए और उसी के आधार पर सेना में भर्ती प्राप्त कर ली। हेमंत कुमार यादव ने मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराए जाने की मांग करते हुए दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की अपील की है।
उन्होंने मंडलायुक्त से प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच कराने तथा सत्यता सामने लाने का अनुरोध किया है। फिलहाल मामला शिकायत के आधार पर उठाया गया है और जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know