पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद कसमंडी पहंुचे कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी, किया हनुमान चालीसा पाठ


हाउस अरेस्ट अखण्ड आर्यावर्त महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने आवास पर ही दिया ज्ञापन



लखनऊ। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बीच मलिहाबाद के कसमंडी गांव स्थित शिव मन्दिर में हनुमान चालीसा पाठ करने पहंुचे अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी को कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया। वहीं हाउस अरेस्ट प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल ने अपने आवास में ही पुलिस प्रशासन के मौजूद अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंप कर कंसा पासी के किले सहित मन्दिर को संरक्षण में लेकर जांच पूरी होने तक वहां पर नमाज पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के आह्वान पर हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम की घोषणा करने वाली अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट कर लिया गया था, लेकिन आज दोपहर मौका पाते ही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी कार्यकर्ताओं के साथ कसमंडी गांव के करीब पहंुचते ही वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोक लिया और वहीं सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर मन्दिर में नमाज पढ़वाने की शुरूआत करवाने वाले मौलाना को गिरफ्तार करने और कंसा पासी किला व उसमें बने शिव मन्दिर को संरक्षित कर जांच कर हिन्दू जनमानस को सौंपने की मांग की।  मालूम हो कि कंसा पासी के किले में स्थित मन्दिर में नमाज पढ़वाये जाने के बाद से उपजे विवाद के बाद अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्यवाही की मांग के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के आह्वान पर आज मंगलवार को सायं चार बजे हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन की घोषणा की थी। इस घोषणा के कुछ ही घंटों के अन्दर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल, कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी सहित कई प्रमुख नेताओं को उनके ही आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। उधर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रमुख नेताओं को हाउस अरेस्ट कर हनुमान चालीसा पाठ रोके जाने पर कड़ा रूख अपनाते हुये संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि मलिहाबाद के कसमंडी गांव में मौजूद कंसा पासी किला और उसमें मौजूद शिव मन्दिर को संरक्षण में लेकर उसमें तथाकथित रूप में नमाज की शुरूआत करवाने वालों के खिलाफ काररवाई जल्द से जल्द नहीं की गयी तो, संगठन इस मामले में बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिये बाध्य होगा।


अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें:-

मोबाइल नम्बर - 63931 81993

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने