बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
 लोनी नगरपालिका के वार्ड नम्बर 11 के परमहंस विहार, वार्ड नम्बर 42 के बलरामनगर एवं वार्ड नम्बर 39 के गढ़ी जस्सी में ₹5 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यो का लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया शुभारंभ, सड़कों से लेकर प्रकाश की व्यवस्था और जलनिकासी होगी सुनिश्चित*

-सभासद विनीता, सुनीता सोम, एडवोकेट शांतनु ने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक नंदकिशोर गुर्जर का जताया आभार, कहा वार्ड का सर्वांगीण विकास है लक्ष्य*

रविवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने वार्ड नम्बर 11 के परमहंस विहार , वार्ड 42 के बलरामनगर और वार्ड 39  के गढ़ी जस्सी में होने वाले दर्जनों विकास कार्य का शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों में मुख्य सड़क मार्ग निर्माण, जलनिकासी आदि के कार्य किए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय सभासद सभासद विनीता, सुनीता सोम, एडवोकेट शांतनु, कुलबीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा, मंडल  अध्यक्ष अश्विनी कुमार, सभासद  आरसी अग्रवाल, सभासद प्रशांत ठाकुर, सभासद सुदेश भारद्वाज समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए लोनी विधायक विधायक नंदकिशोर गुर्जर का फूल बरसाकर, आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

इस दौरान सभासद सभासद विनीता, सुनीता सोम, एडवोकेट शांतनु ने कहा लगातार विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार एवं विधायक का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है और वार्ड की स्थिति बदल रही है। हम सभी का प्रयास है कि सभी वार्ड एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित हो जिससे लोनी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़े।

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा भारतीय जनता पार्टी लोनी के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः समर्पित है और आने वाले समय में लोनी को एक आदर्श विधानसभा बनाने की तरफ हम  तेजी से अग्रसित है। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग, बेहटा मार्ग और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे जैसे बड़े प्रोजेक्ट से लोनी की तस्वीर बदल ररहीं हैं। अगले 6 महीनों में जलनिकासी, सीवर और सड़कों पर बड़े स्तर पर प्रगति में चल रहे कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। शिक्षा के क्षेत्र में कन्या डिग्री कॉलेज, मॉडल इंटर कॉलेज, आईटीआई और आधुनिक आंगनबाड़ियों का विस्तार किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए वेलनेस सेंटर, अस्पताल और सीएचसी का विस्तार किया जा रहा है।बिजली व्यवस्था में रिवैंप योजना के तहत कॉलोनियों को बांस-बल्लियों से मुक्त किया जा रहा है तथा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। साथ ही आधुनिक तहसील, अत्याधुनिक थाने और मेट्रो विस्तार की दिशा में हो रहे कार्य लोनी के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेंगें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने