बलरामपुर- वर्तमान समय में वर्षा होने के कारण गन्ने की फसल में यूरिया उर्वरक टॉप-ड्रेसिंग का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 
डीएम डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा समस्त कृषक बन्धुओं से अपील है कि अपनी फसल में संस्तुति मात्रा के आधार पर ही उर्वरकों का क्रय करें, आवश्यकता से अधिक यूरिया उर्वरक का क्रय कदापि न करें। वर्तमान समय में जनपद में किसी भी प्रकार के उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। आज दिनांक 04.05.2026 को जनपद में यूरिया—12841.211 मै०टन (285332 बोरी), डी०ए०पी०—3497.329 मै०टन (69947 बोरी), एम०ओ०पी०—60.725 मै०टन (1215 बोरी), एन०पी०के०—1479.075 मै०टन (29582 बोरी) एवं सिंगल सुपर फास्फेट—11286.257 मै०टन (224925 बोरी) जनपद के विभिन्न खुदरा उर्वरक विक्रेताओं, थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं पी०सी०एफ० बफर गोदाम में उपलब्ध है। 
खरीफ अभियान 2026-27 के अन्तर्गत् जनपद में दिनांक: 01.04.2026 से आज दिनांक: 03.05.2026 तक यूरिया—2171.415 मै०टन (48249 बोरी), डी०ए०पी०—395.00 (7900 बोरी), एम०ओ०पी०—24.275 मै०टन (486 बोरी), एन०पी०के०—135.850 मै०टन (2717 बोरी) एवं सिंगल सुपर फास्फेट—430.770 मै०टन (8616 बोरी) का वितरण हो चुका है। 
कृषक बन्धुओं से अपील है कि वर्तमान खरीफ अभियान में साधन सहकारी समितियों द्वारा दिनांक: 15 मई, 2026 से ऐप के माध्यम से उर्वरक का वितरण किया जायेगा। कृषक बन्धु अपने क्षेत्र के साधन सहकारी समिति के सचिव से सम्पर्क स्थापित कर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें, जिससे उर्वरक क्रय करने में कोई असुविधा न हो, साथ ही साथ उर्वरक क्रय करते समय अपना आधार कार्ड एवं खतौनी लेकर बोई जाने वाली फसल के अनुसार संस्तुति मात्रा में ही एग्रीजंक्शन, आई०एफ०एफ०डी०सी०, किसान सेवा केन्द्र, औद्यानिक उ०सह०समि० चीनी मिल सहकारी समिति/साधन सहकारी समितियों से उर्वरक क्रय करें, साथ ही साथ अवगत कराना है कि कृषक बन्धु अपना फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने