बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के वनस्पति विज्ञान के अवकाश प्राप्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जीतेन्द्र सिंह चौहान द्वारा स्नातक/परास्नातक छात्र-छात्राओं के ज्ञानसंवर्धन के लिए लिखित पुस्तक 'टेक्स्टबुक ऑफ प्लांट फिजियोलॉजी' का विमोचन गुरुवार को बलरामपुर राज के महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। पुस्तक के विमोचन होने पर सहयोगी शिक्षकों ,शोधार्थियों व विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
गुरुवार की देर शाम नीलबाग पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह ने डॉ जीतेन्द्र सिंह चौहान की पुस्तक विमोचन करते हुए कहा कि यह पुस्तक न सिर्फ स्नातक व परास्नातक छात्र-छात्राओं के लिए बल्कि शोधार्थी छात्र-छात्राओं के लिए भी उपयोगी साबित होगी।
डॉ जीतेन्द्र सिंह चौहान के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। पुस्तक के लेखक डॉ जीतेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि इस पुस्तक में प्लांट फिजियोलॉजी विषय के समस्त सिद्धांतो और जानकारी को विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लिखा गया है। डॉ चौहान के छात्र,शिक्षक सहयोगी व वर्तमान में विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डॉ राजीव रंजन ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि आप एक आदर्श शिक्षक के साथ साथ कुशल मार्गदर्शक हैं। आपके द्वारा लिखित पुस्तक टेक्स्टबुक ऑफ प्लांट फिजियोलॉजी आशा करता हूँ कि यह हमारे विद्यार्थियों को लाभान्वित करेगी। इस दौरान उपस्थित उनकी धर्मपत्नी माधुरी सिंह ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
पुस्तक विमोचन पर डॉ चौहान के साथ रहे सहयोगी शिक्षकों, शोधार्थियों व अन्य विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know