बलरामपुर- विधानसभा तुलसीपुर के मंडल लालनगर अंतर्गत शक्तिकेंद्र धौरीकला में आयोजित शक्तिकेंद्र बैठक में सहभागिता कर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सार्थक संवाद हुआ।
बैठक में ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा, मंडल महामंत्री एवं शक्तिकेंद्र प्रभारी तुलसीदास गुप्ता,शक्तिकेंद्र संयोजक मंगलदेव यादव,बूथ अध्यक्ष पवन प्रजापति, पवन शुक्ला,अंकित द्विवेदी, अंकुर,ओम प्रकाश यादव,bअवधेश यादव, दुर्गेश यादव सहित बब्बू गिरी, राम तीरथ पाल,संदीप पासवान,सत्यदेव यादव एवं लल्लू लाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और निष्ठा से पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know