उतरौला बलरामपुर -मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी व  समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुमैया राणा ने शनिवार को उतरौला विधान सभा क्षेत्र के दौरे पर आई थी। इस दौरान उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य वसीम उर्फ शारूनखान प्रधान सिराजुद्दीन उर्फ पप्पू खान, परशुराम बौद्ध, इशरत जाकिर, इजहार उर्फ पप्पू खां ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से सम्पर्क साधा। समाज वादी पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में महिलाओं के साथ साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों की सराहना भी किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर सफल है। इन का महिला आरक्षण बिल सिर्फ एकदिखावा है। हकीकत में यह सरकार महिला विरोधी है। अगर भाजपा सरकार महिलाओं को आरक्षण देना ही चाह ती है तो निर्धारित सीटों में भी दें, सिम बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। भाजपा महिला, दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विरोधी है। महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई भाजपा अब धर्म और जाति की राजनीति कर रही है। महंगाई और बे रोजगारी से अब इनका कोई वास्ता नहीं है। प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। गैस, डीजल, पेट्रोल के लिए जनता परेशान है। 
पढ़ा लिखा बेरोजगार, रोजगार के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है उन्हें रोजगार मुहैया कराने के बजाय लाठि यां मिल रही हैं। प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, अभी तक यह सर कार एक भी परीक्षा पारदर्शी नहीं करा पाई है और न ही लोगों को रोजगार दे पाई रहीं है। आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाज पा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखि लेश यादव को मुख्य मंत्री बनाएगी। सपा सरकार में जो विकास कार्य हुए उन्हें विकास कार्यों का आज तक यह सरकार फीता काट रही है, और उसी काम को अपना बता रही है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने