उतरौला बलरामपुर - बलरामपुर मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पीछे डाक्टर एस डी भारती हॉस्पि टल जच्चा बच्चा केन्द्र पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मरीजों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जा रही है। इस हॉस्पिटल में अनुभवी के द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता है। जिससे आस पास के क्षेत्र से आकर लोगों को समय बद्व और उचित उपचार मिल जाता है। इस हॉस्पिटल के प्रबन्धक पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर  डाक्टर एस डी भारती (एस बी बी एस डी आर्थो केoजीo एमo यूo) हड्डी रोग विशेषज्ञ के अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके द्वारा हड्डी से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं जैसे चोट, फैक्चर,नस की गड़बड़ी, एक्सीडेंटल का केश के मामलों का इलाज किया जाता है। इनके अलावा डाक्टर सौम्या श्रीवास्तव(एमo बीo बीo एसo एचo आईo एमo एसo) लखनऊ सत्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ के रूप में महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य विभिन्न समस्याओं का इलाज कर रहीं हैं। वहीं पर डाक्टर एस सी भारती (एम बी एस) जनरल फिजीशियन के ही द्वारा सामान्य बीमारियों के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर एस डी भारती ने बताया कि हमारे हॉस्पिटल में हार्टअटैक मरीजों का प्राथमिक जांच,(चेस्टपेन) यानी कि सीने में दर्द का होना, एक्सीडेंटल एवं ट्रॉमा के मामलों का उपचार किया जाता है। मरीजों का सांस फूलना झटके का आना (पैरालिसिस) लकवा तथा बुखार का आना आदि बीमारियों का भी इलाज किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि मरीजों बेहतर और त्वरित चिकित्सासुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र के लोगों के लिए यह हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण केन्द्र बनता जा रहा है। यहां पर मरीजों को उचित परामर्श और उपचार भी मिल रहा है। डॉक्टर एस डी भारती ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का स्वास्थ्य समस्या होने पर हमारा हॉस्पिटल 24 घण्टा आपकी सेवा के लिए खुला रहता है।
 
           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने