बलरामपुर- घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 07.05.2026 को वादिनी श्रीमती शबरुनिशा पत्नी शाबान खान निवासी गोविन्दबाग थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर द्वारा ई-रिक्सा चोरी के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 98/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम 1. अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
 पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह थाना कोo नगर  एवं टीम के कुशल नेतृत्व में- आज दिनांक 09.05.26 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुoअoसंo 98/2026 धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस  से सम्बन्धित चोरी गये 01 अदद ई रिक्शा वाहन संख्या UP47AT2973 की बरामदगी करके अभियुक्तगण 1.अब्दुल सबूर पुत्र अब्दुल मोईद बलुहा पुलिस चौकी गदुरहवा थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर 2.शनि कुमार पुत्र धर्मेन्द्र कुमार निo पुलिस चौकी बलुहा गदुरहवा थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर को रेलवे क्रासिंग के बायें नौवा बाग रेलवे पटरी के किनारे के पास से गिरफ्तार कर माo न्यायालय रवाना किया गया। 
अभियुक्तगणों ने पूँछताछ में बताया कि हम दोनों ने दिनांक 07.05.2026 को मोहल्ला गोबिन्दबाग से योजना बना कर लाल रंग का ई-रिक्शा वाहन संख्या UP47AT2973 का चोरी कर लिये था। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-* 
1.अब्दुल सबूर पुत्र अब्दुल मोईद बलुहा पुलिस चौकी गदुरहवा थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर
2.शनि कुमार पुत्र धर्मेन्द्र कुमार निo पुलिस चौकी बलुहा गदुरहवा थाना कोo नगर जनपद बलरामपुर

*बरामदगीः-* 
01 अदद ई रिक्शा वाहन संख्या UP47AT2973



               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने