बलरामपुर- जनपद में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की है कि 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को अनिवार्य रूप से यह टीका लगवाएं।
     उन्होंने बताया कि HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है और यह जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs) एवं जिला अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध है।
सीएमओ ने कहा कि चिकित्सक, शिक्षक एवं अभिभावक मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं, जिससे बलरामपुर को सर्वाइकल कैंसर मुक्त बनाया जा सके।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने