केंद्रीय राज्य मंत्री/सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक सम्पन्न
सड़क, विद्युत, बाढ़ राहत एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा
दिनांक 22 अप्रैल 2026
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक माननीय सांसद गोंडा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विदेश मंत्रालय) श्री कीर्तिवर्धन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के विकास कार्यों की विभागवार गहन समीक्षा की गई तथा सभी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में माननीय एमएलसी श्री साकेत मिश्रा, मा० विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम,मा० विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला, मा०विधायक उतरौला श्री राम प्रताप वर्मा, मा०सांसद श्रावस्ती श्री राम शिरोमणि वर्मा,मा० जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, नगर पालिका परिषद बलरामपुर मा० चेयरमैन श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू , नगर पालिका उतरौला मा० अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे।
सड़क एवं संपर्क मार्गों पर विशेष फोकस
बैठक में सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मा० जनप्रतिनिधिगण द्वारा विभिन्न संपर्क मार्गों के मुद्दे रखे गए। इस पर माननीय मंत्री/सांसद ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सभी प्रमुख मार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण को प्राथमिकता के साथ कार्ययोजना में शामिल कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बाढ़ से पूर्व तैयारियों पर जोर*
माननीय मंत्री जी ने बारिश से पूर्व सभी बाढ़ सुरक्षा कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। पहाड़ी नालों की सिल्ट सफाई पर चर्चा करते हुए अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड ने अवगत कराया कि 18 पहाड़ी नालों पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा अन्य पहाड़ी नालों पर सिल्ट सफाई कार्य  को भी कार्ययोजना में शामिल किया जा रहा है।
*विद्युत आपूर्ति में सुधार के निर्देश*
जनपद में विद्युत आपूर्ति को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री जी ने निर्देश दिए कि सभी खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदला जाए तथा आवश्यकतानुसार उनकी क्षमता वृद्धि सुनिश्चित की जाए, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके।
*समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर*
माननीय मंत्री जी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने विद्युत, सड़क, बाढ़ राहत एवं जल जीवन मिशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनप्रतिनिधिगण के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।
*स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि पर भी समीक्षा*
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मा० जनप्रतिनिधिगण द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति राय, डीएफओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज़
 बलरामपुर



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने