बलरामपुर - भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जनपद में सभी सरकारी / अर्द्धसरकारी कार्यालय , सभी विद्यालयों में अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक विशेष गोष्ठी में भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया।
गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी ने भारत को एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया जो देश के हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए गए मार्ग पर चलने, उनके जीवन आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के सिद्धांतों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस दौरान अपर उप जिलाधिकारी , उप जिलाधिकारी तुलसीपुर व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know