जलालपुर, अम्बेडकर नगर। नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान में अभिनव क्लब के तत्वावधान में चल रही अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को मैदान में जबरदस्त उत्साह और खेल भावना की मिशाल देखने को मिली।
फाइनल मैच में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रितेश पांडे,भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी और ओलम्पियन गुरजीत कौर, रेलवे कोच नीलम कुशवाहा के साथ क्लब के अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, संयोजक देवेश मिश्र,कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, सुमित्रा त्रिपाठी ने मैदान में पहुँचकर सभी हॉकी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय जाना और उनका उत्साहवर्धन किया। 
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में अयोध्या हॉस्टल और अभिनव क्लब के बीच प्रतिस्पर्धा देखते ही बन रही थी। अभिनव क्लब ने बेहतर टीमवर्क के दम पर यह मैच 2-0 से अपने नाम कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच एन.ई.आर. (NER) और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच खेला गया। पहली पारी में दोनों टीमों ने कड़ा मुकाबला किया, हालाँकि दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2-1 से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में अयोध्या हॉस्टल और एन.ई.आर. (NER) भिड़े। इस कड़े मुकाबले में अयोध्या हॉस्टल ने एन.ई.आर. को 2.0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।फाइनल मैच उत्तर प्रदेश पुलिस और अभिनव क्लब के बीच खेला गया, जहाँ दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अभिनव क्लब को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा ,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी,विहिप जिलाध्यक्ष ह्रदयमणि मिश्र ,बरकत अली,संध्या सिंह, धर्मवीर सिंह बग्गा,इशहक अंसारी,प्रवीन महेंद्र समेत विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्षों और समाजसेवियों का शील्ड देकर अभिनव क्लब की तरफ से सम्मानित किया गया.
मैच की कमेंट्री कुलवीर सिंह ने की, जबकि संचालन आशुतोष सिंह और पंकज वर्मा ने किया। इस अवसर पर 
अभिनव क्लब सचिव शनि पांडे , ऑफिशियल टीम में मनीष द्विवेदी, खुर्शीद अहमद, आशा आगरा, मेराज गोरखपुर, परवेज अख्तर देवरिया और चाँदनी सोनकर आज़मगढ़ शामिल रहे।प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित समारोह में अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने बताया कि विजेता टीम उत्तर प्रदेश पुलिस के सोनल तिवारी , जया शुक्ला, पल्लवी, विनम्रता यादव , स्वाति निगम ,शैल, प्रीति आर्या, अनीता, बन्दना पटेल, रूचिरा ट्राफी के साथ 51,000 रुपये, उपविजेता अभिनव क्लब को 31,000 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली अयोध्या हॉस्टल को 21,000 रुपये का बोधिसत्व यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. मधुलिका सिंह के सौजन्य से पुरस्कार दिया गया।

 इस अवसर पर सचिव शनि पांडे,वरिष्ठ नेता आशुतोष उपाध्याय,व्यापारी नेता आदित्य गोयल,सहनावज,मंटू मौर्य नमन तिवारी,अनूप श्रीवास्तव,सौरभ सिंह,सरिता निषाद, मानिक चंद सोनी,नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, रुक्मिणी मिश्रा,लखमीचंद,शाश्वत मिश्र, आशाराम मौर्या,विकास सोनकर, रामवृक्ष भार्गव, सुरेश गुप्त, अमित गुप्त, संतोष गुप्ता, गौरव उपाध्याय, सप्रिय गोयल, राजकुमार सोनी, मनोज पांडे, अमित गुप्ता, सीताराम अग्रहरि,आशीष सोनी, एके पांडे समेत खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने