बलरामपुर- विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की।
इस दौरान मलेरिया बीमारी की रोकथाम, लक्षण एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएमओ ने बताया कि मलेरिया एक गंभीर संक्रामक रोग है, जिससे समय रहते बचाव और उपचार के माध्यम से नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा न होने देने तथा मच्छरदानी के उपयोग पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को मलेरिया के प्रति जागरूक रहने और आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know