जलालपुर ,अम्बेडकर नगर। योगी सरकार के 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' पूरे होने पर जलालपुर में जनता को विकास की कहानी बताने के लिए पत्रक वितरण अभियान चलाया गया। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में यह अभियान जोरों पर रहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि राम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश ने पिछले नौ सालों में जो विकास यात्रा तय की है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश के हर कोने में बुनियादी ढांचे से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं तक, हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। संदीप अग्रहरि ने विकास की व्यापक परिभाषा रखते हुए कहा, "विकास सिर्फ सड़कों और इमारतों का नाम नहीं है, बल्कि भूखे के पेट तक राशन पहुँचाना भी है। योगी सरकार ने राशन कार्डों के माध्यम से करोड़ों गरीबों का पेट भरा है। वहीं, जलालपुर मध्य में मुख्य अतिथि पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में भी पत्रक वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की मुहिम 'सबका साथ, सबका विकास' आज जमीनी स्तर पर सच होती दिख रही है।
इस अवसर पर सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी,नगर महामंत्री आनंद मिश्र ,डेविड गोरे, सभासद शीतल सोनी आशाराम मौर्या, विकास सोनकर, संदीप मिश्र गुड्डन, सोनू गौड ,दुर्गेश गुप्ता,देवनारायण उपाध्याय,महेश जायसवाल,दुर्गेश अग्रहरि,आकाश अग्रहरि,अविनाश गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know