45 करोड़ की लागत से 'सीतापुर रोड - पक्का पुल बंधा मार्ग' का चौड़ीकरण शुरू
विशेष कार्याधिकारी माननीय रक्षा मंत्री राघवेंद्र शुक्ल एवं सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के साथ विधायक डा नीरज बोरा ने किया भूमि पूजन
5 मीटर से बढ़कर 14 मीटर (डिवाइडर सहित) चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी स्थायी मुक्ति
डबल इंजन की सरकार में लखनऊ उत्तर का हो रहा चहुंमुखी विकास: डॉ. नीरज बोरा
लखनऊ, 4 अप्रैल 2026: लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों की एक बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो गई। क्षेत्र में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और जनता को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से "सीतापुर रोड से पक्का पुल बंधा मार्ग" के चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण कार्य का आज पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा क्रियान्वित की जा रही इस महत्वपूर्ण परियोजना का भूमि पूजन माननीय रक्षा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी राघवेंद्र शुक्ल एवं सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के साथ लखनऊ उत्तर के माननीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया। इस पूरी परियोजना पर 45 करोड़ रुपये की लागत आएगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि मैं अपनी विधानसभा की पूज्य जनता जनार्दन की तरफ से माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं श्रद्धेय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने सदैव मेरी विधानसभा के निवासियों की आवश्यकताओं को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर ही कार्य किया है। यह मार्ग इस क्षेत्र की लाइफलाइन है। वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई मात्र 5 मीटर होने के कारण यहाँ प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आम जनमानस को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। जनता की इस पीड़ा को देखते हुए इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पारित कराया गया। अब इस मार्ग को डिवाइडर सहित 14 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण से त्रिवेणीनगर, अयोध्यादास, फैजुल्लागंज सहित आसपास की लाखों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और सीतापुर रोड से पक्का पुल तक का सफर चंद मिनटों में और सुरक्षित तरीके से तय किया जा सकेगा। विधायक डा. बोरा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 'डबल इंजन' की सरकार ढांचागत विकास (इन्फ्रास्ट्रक्चर) पर विशेष जोर दे रही है। लखनऊ उत्तर विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। 45 करोड़ की लागत से बनने वाला यह लगभग 3 किमी मार्ग क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में 21 बटुक ब्राह्मणों एवं पांच आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण तथा षोडशोपचार पूजन किया गया। पूजन में विनोद बाजपेई एवं प्रमोद चतुर्वेदी जी की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, राघवेंद्र शुक्ल के साथ क्षेत्र के सम्मानित जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से विनोद बाजपेई , पार्षद गण देवशर्मा मिश्रा (मुन्ना मिश्रा), मुसव्विर अली "मंसू", प्रियंका बाजपेयी, रामू दास कनौजिया, स्वदेश सिंह,अनुराग मिश्रा के साथ घनश्याम अग्रवाल, टिंकू सोनकर, कुमकुम राजपूत, मनोज के गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, चंद्रशेखर गुप्ता, शैलेन्द्र मौर्य, दया पांडे एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रामशरण सिंह के साथ लवकुश त्रिवेदी, लवकेश सिंह, कृपा शंकर मिश्र,सुनील सिंह, विशाल गुप्ता, अनिल मिश्रा, किशोर प्रजापति, सी. बी.सिंह, सुदर्शन कटियार, पूर्व पार्षद सगीर, रूपाली गुप्ता, नम्रता सिंह, श्री नेत, अनिल मिश्र, गौरव अवस्थी, रीता सिंह, सहित भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know