नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023 के प्रचार हेतु जागरूकता पदयात्रा का सफल आयोजन
आचार्य नरेंद्र देव किसान पी०जी० कॉलेज, बभनान, गोण्डा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 10:45 बजे महाविद्यालय परिसर से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा (रैली) को रवाना किया गया। इस अभियान में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ NCC एवं NSS के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. स्मिता पांडेय, डॉ. विभा शुक्ला, लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ल, डॉ. प्रेम कुमार पटवा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार पांडेय, डॉ अमित त्रिपाठी तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के संयोजक डॉ. आलोक त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रैली के प्रस्थान से पूर्व डॉ. आलोक त्रिपाठी द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण के महत्व तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023 के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। उनके प्रेरणादायक उद्बोधन के पश्चात पदयात्रा को करनपुर ग्राम की ओर प्रेषित किया गया।
पदयात्रा के दौरान छात्राओं ने विभिन्न नारों, बैनरों एवं पोस्टरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में जन-जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने संबंधी विधेयक के पास होने के पश्चात महिलाओं के अधिकारों, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।


.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know