उतरौला बलरामपुर - रमजान उल-मुबारक के महीने में नगर सहित ग्रामीण अंचलों में लगा तार रोजा इफ्तार पार्टी का सिलिसिला जारी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे के रज़ा पब्लिक बिजनेस ग्रुप व मरिया टूर ट्रेवल्स के प्रो राइटर मोहम्मद अमान उल्ला ख़ान हमजा उर्फ मोनू के आवास पर रोजा इफ्तार का पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमे सपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर एहसान खान, डॉक्टर अता उल्लाह खान नूरुउल्ला ह खान, मोहम्मद इज हार उर्फ पप्पू खान अफ़रोज़ खान, नसीरु द्दीन उर्फ नसीर खां, पूर्व प्रधान आबिद अली खां के अलावा सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत कर रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तारी से पहले सभी रोजेदारों ने अल्लाह तबारक व ताला के बार गाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमन चैन रहने की दुआ मांगी। मगरिब की अजान को सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। इस मौके पर मोहम्मद अजीम खां,नदीम खान रिसू खान के अलावा और कई लोगों ने रोजे दारों की खिदमत में लग रहे। मोहम्मद अमानउल्ला हमजा उर्फ मोनू खान ने कहा कि इस्लाम धर्म के मान ने वाले लोग अपने रब की इबादत के लिए भूखे प्यासे रहकर रोजा रख रहे हैं। रमजान- उल मुबारक का यह पाक महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। जो भी शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है। अल्लाह तबारक व ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। उन्होंने यह भी कहा कि रोजेदार को रोजा इफ्तार कराना एक सवाब का काम है। हदीस में है कि अगर कोई भी शख्स किसी के साथ इफ्तार में शामिल होता है, तो उसे भी उतना हीसवाब मिलता है। जिसने एक खजूर या एक घूंट पानी से किसी भी रोजेदार को रोजा इफ्तार कर वाता है उसे भी भरपूर सवाब मिलेगा। रोजा इफ्तार में शामिल लोगों ने कहा कि इस प्रकार के इफ्तार काआयोजन से आपसी भाई चारा भी बढ़ता है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know