बलरामपुर- शुक्रवार को जिला कारागार बलरामपुर में निरुद्ध कैदियों एवं मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य टीम द्वारा किए जा रहे परीक्षणों की जानकारी ली तथा कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए और जिन कैदियों को विशेष उपचार की आवश्यकता हो, उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 422 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ अजय कुमार शुक्ला (जिला क्षय रोग अधिकारी), कारागार अधीक्षक मुकेश कुमार, एस. के. सोनकर, डॉ रतन सेन वर्मा, संतोष कुमार श्रीवास्तव (फार्मासिस्ट) तथा दिलीप कुमार (साइकियाट्रिस्ट अधिकारी) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know