स्थापना दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई कार्यशाला।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के परिचय हुआ। कार्यक्रम में भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री विजय मौर्य ने की। संचालन जिला महामंत्री धीरेंद्र पांडे (धीरू) ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि सदस्यता के दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर सभी बूथों और मंडलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष श्री विजय कुमार मौर्य ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले के सभी कार्यकर्ता स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री श्री विकास सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री केके अवस्थी, हंसराज रावत, शिव दर्शन यादव, अरविंद यादव, जिला महामंत्री धीरेन्द्र पांडे,गौरव सिंह चौहान, अंकित गुप्ता, जिला मंत्री कामता प्रसाद रावत, प्रतिमा सिंह,श्याम प्यारी लोधी, विवेक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, सोशल मीडिया संयोजक रवि द्विवेदी, सह-संयोजक अजीत यादव, आईटी जिला संयोजक राजकुमार रोहित सहित सभी मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी चिंता मणि पांडेय ने दी

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know