दिनांक - 31.03.2026
दिनांक 01.04.2026 को इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच के दृष्टिगत बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन/सामान्य यातायात/ डायवर्जन व्यवस्था समय 15:00 बजे से मैच समाप्ति तक निम्नवत रहेगी-
1. कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से सामान्य यातायात कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड/कानपुर रोड की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन कमता तिराहा/इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा/समतामूलक चौराहा/लालबत्ती चौराहा/करियप्पा चौराहा/तेलीबाग चौराहा/बाराबिरवा चौराहा अथवा इन्दिरा नहर चौराहा से होते हुये किसान पथ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें ।
2. शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से सामान्य यातायात शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड/अयोध्या रोड की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन बाराबिरवा चौराहा/बंगलाबाजार चौराहा/तेलीबाग चौराहा/करियप्पा चौराहा/लालबत्ती चौराहा/1090 चौराहा अथवा दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें ।
3. गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुल्तानपुर रोड से बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन गोसाईगंज कस्बा तिराहा अथवा अमूल डेरी कटिंग से अहिमामऊ की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन अमूल डेरी कटिंग से बांये वृन्दावन योजना अथवा कबीरपुर किसान पथ होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगें ।
4. उतरेठिया अण्डरपास चौराहा रायबरेली रोड/कैंण्ट रोड से बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन उतरेठिया अण्डरपास चौराहा से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहा/कमता तिराहा अयोध्या रोड की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन तेलीबाग चौराहा/बाराबिरवा चौराहा/करियप्पा चौराहा अथवा हरीकंशगढ़ी किसान पथ होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।
5. हुसड़िया अण्डरपास चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात अहिमामऊ चौराहा/शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन शहर क्षेत्र से होकर 1090 चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे ।
6. लालबत्ती चौराहा की तरफ से बड़े वाहन/बस /कामर्शियल वाहन अहिमामऊ चौराहा/सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड /कानपुर रोड की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन लालबत्ती चौराहा से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग अथवा बंगलाबाजार चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
7. सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले सामान्य यातायात अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन अमूल तिराहे से ही डायवर्ट किया जायेगा जो लूलू मॉल कटिंग से शहीद पथ पर चढ़कर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
8. सुल्तापुर रोड से पुलिस मुख्यालय की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात एचसीएल तिराहे से प्लासियो तिराहे से पुलिस मुख्यालय की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
9. कमता शहीद पथ तिराहा से कानपुर की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात अहिमामऊ रैम्प से नही उतर सकेगा, बल्कि यह वाहन शहीद पथ पर सीधा जा सकेंगे।
10. कमता शहीद पथ तिराहा से अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैण्ट/पुलिस मुख्यालय/गोमतीनगर जाने वाले सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदान्ता हास्पिटल से यू-टर्न लेकर जायेगा। (यह वाहन शहीद पथ पर अहिमामऊ चौराहे पर समय 14:00 बजे से रात्रि में मैच समाप्ति तक यू-टर्न प्रतिबन्धित रहेगा एवं अहिमामऊ रैम्प से उतरकर मात्र बांयी ओर जाना ही अनुमन्य होगा।
11. अहिमामऊ चौराहे से प्लासियो की तरफ यातायात पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन अहिमामऊ चौराहा से एचसीएल तिराहा से संस्कृत तिराहा से ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
12. सुल्तानपुर आदि मार्ग से आने वाली व जाने वाली बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन सुल्तानपुर रोड से अहिमामऊ अथवा अहिमामऊ चौराहे से सुल्तानपुर रोड की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन कबीरपुर तिराहे से किसानपथ होते हुये अपने गन्तव्य को आ-जा सकेगा।
13. मैच के कारण शहीदपथ पर 14:00 से 21:00 के मध्य वाहनों का दवाब रहनें की सम्भावना है अतः दर्शकों के अतरिक्त कानपुर नगर, एक्सप्रेस-वे, बाराबिरवा, अमौसी की ओर जानें वाले समस्त वाहन चालक असुविधा से बचनें के लिये कृपया शहीदपथ का प्रयोग करनें से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
14. इकाना स्टेडियम के पार्किंग में जानें वाले बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन को अहिमामऊ चौराहा से होकर जाना पड़ेगा तथा इकाना स्टेडियम के आवागमन के लिये यातायात दवाब से बचनें के लिये शहीदपथ के स्थान पर अर्जुनगंज/कैंट मार्ग का भी प्रयोग कर सकते है।
नोट- दिनांक 01.04.2026 को रात्रि में भारी/बड़े वाहनों का डायवर्जन/ नो-इण्ट्री का समय रात्रि 11:00 बजे से न होकर उक्त क्रिकेट मैच की समाप्ति के उपरान्त यातायात सामान्य होने तक रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
यातायात पुलिस, लखनऊ ।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know