उतरौला बलरामपुर -गन्ना विकास परिषद उतरौला द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत सहकारी गन्ना विकास समिति लिमि टेड उतरौला के प्रांगण में कृषक गोष्ठी/किसान मेले का आयोजनकिया गया, जिसकीअध्यक्षता सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, उतरौला के अध्यक्ष तोताराम वर्मा के द्वारा किया गया। उनके द्वारा गन्ना विकास एवंकृषक कल्याण में समिति/परिषद की महति की भूमिका एवं कृषकों के जनाकांक्षा से सम्बन्धि त एक वार्ता किया गया इस पर खरे उतरने के लिए गन्ना विकास परि षद तथा समिति के कार्यों की प्रशंसा की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र पचपेड़वा, बलरामपुर से आए हुए पादप रक्षा वैज्ञानिक डॉक्टर गिरिजेश जायसवाल के द्वारा गन्ने के रोग एवं कीट के लक्षण,नुकसा न की विधि तथा उनके समन्वित कीट रोग प्रबन्धन के सम्बन्ध में कृषकों को जागरूक किया गया। डॉक्टर छोटे लाल रावत,वरिष्ठ तकनीकी सहायक के द्वारा मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य एवं गन्ने में समन्वित पोषक तत्व प्रबन्धन के बारे में अपनी जानकारी से कृषकों कोअभिसिंचित किया गया। अमित कुमार पांडेय, वरिष्ठ तकनीकी सहायक के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री सम्मान निधि एवं गन्ने के खेतों की तैयारी, बुवाई की विधियां, उन्नत गन्ना प्रजाति,जल जमाव वाले क्षेत्रों में गन्ने के अधिक उत्पादन हेतु किए जाने वाले प्रबन्ध न के बारे में विस्तृतरूप से जानकारी दी गई।गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकार इफको, बलरामपुर के द्वारा इफको के विभिन्न उत्पाद, उनके उपयोग विधि के बारे में कृषकों को जानकारी दी गई।इफको एम०सी० क्रॉप साइंस से आए हुए क्षेत्राधिकार शशांक मिश्रा के द्वारा इफको एम सी के विभिन्न पादप रक्षा रसायन की जानकारी एवं उनके उपयोग विधि, नियंत्रित होने वाले कीट-रोग और उपयोग किए जाने मात्र,उनके मूल्य के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराया गया। चीनी मिल इटई मैदा के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक निखिलेश कुमार सिंह के द्वारा पेड़ी प्रबन्धन, बसन्त कालीन गन्ना बुवाई, चीनी मिल द्वारा विभिन्न कृषि निवेशों पर दिए जा रहेअनुदान से कृषकों को अवगत कराया गया। मेले के अन्त में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, उतरौला, नरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा गन्ने की वैज्ञानिक खेती, गन्ना विकास परिषद के द्वारा संचालित विभिन्न योज नाओं, फार्म मशीनरी बैंक, गन्ना क्लिनिक आदि के बारे में उप स्थित कृषकों को जान कारी देते हुए समस्त गन्ना कृषकों आंगतुकों वार्ताकारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस कार्यक्रम का औपचा रिक तरीके से समापन किया गया। इस अवस र पर इफको, इफको एम०सी०,चीनी मिल इटई मैदा एवं अटल महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा स्टॉल लगाकर कृषकों को अपने कार्यों एवं उत्पा दों की जानकारी दी गई। इस दौरान मनोज कुमार श्रीवास्तव,अतुल कुमार सिंह,अमित शाह, सनोज कुमार रावत, परमेश्वर कुश वाहा, अजीत कुमार चौधरी, विजय कुमार पांडेय आई जी चौधरी, बृजेश सिंह, मोहम्मद परवेज एवं परिषद समिति कार्यालय के समस्त स्टाफ के अतिरिक्त सैकड़ो कृषक उपस्थित रहे। इस प्रकार कृषक गोष्ठी/ किसान मेला अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने में सफल रहा।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने