लोनीl बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी बार्डर थाने इलाके की राहुल गार्डन कॉलोनी में ग्रह क्लेश के चलते एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फांसी पर लटके शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि युवक ने फांंसी लगाकर आत्म हत्या कर ली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मौका मोआयना कर जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि रात पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया इसी कलह में रात किसी समय उसने फांसी लगा ली। सुबह उसकी पत्नी कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए पुलिस को जानकारी लेने पर पता चला कि जसबंत नगर जनपद इटावा का रहने वाला आशु पुत्र ब्रहम सिंह अपने परिवार के साथ लोनी के राहुल गार्डन कॉलोनी में रह रहा था पत्नी से विवाद के चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस बैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने