बलरामपुर-  श्रावस्ती लोकसभा के जनपद बलरामपुर में गैस सिलेण्डर को लेकर बहुत किल्लत है बड़ी मुश्किल से गैस सिलेण्डर मिल पा रहा है कम से कम दो दिन गैस लेने के लिए दौड़ना पड़ता है लंबी लंबी लाइन सुबह जल्दी जाकर लगाना पड़ता है जिससे कर्मचारियों को समय से ऑफिस पहुंचने, व्यापारियों को समय से दुकान खोलने, कर्मकारों, मिस्त्री,मजदूरों, किसानों आदि को काम छोड़कर दैनिक मजदूरी की नुकसानी उठानी पड़ती है इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गैस की होम डिलीवरी बहाल कराने की मांग करते हुए श्रीमान अपर जिला अधिकारी न्यायिक श्री शिव नारायण सिंह को युगल किशोर शुक्ल ने सौंपा ज्ञापन मौके पर युगल किशोर शुक्ल के साथआशीष शुक्ला, सत्येन्द्र गुप्ता, नृपेन्द्र उपाध्याय, अनुपम तिवारी, शिवम उपाध्याय, प्रवीन तिवारी, रवि पाण्डेय, कृष्ण गोपाल दुबे, राजू पाण्डेय, अरविन्द मिश्रा, आक्रोश पाण्डेय, नजरूल इस्लाम, राजेश वर्मा, राकेश कुमार सोनकर, शिखर सिंह, दिलीप वर्मा, संदीप पाठक, मालिक राम समेत तमाम क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे, सभी क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य लोगों ने गैस सिलेण्डर की होम डिलीवरी यथाशीघ्र कराने कि मांग किया है साथ ही युगल किशोर शुक्ल ने यह भी कहा कि जब गैस सिलेण्डर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तो होम डिलीवरी क्यों नहीं कराया जा रहा है क्यों लोगों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है कच्चा तेल क्रूड ऑयल पेट्रोलियम आदि की आपूर्ति देश में हो रही है तो गैस सिलेण्डर की होम डिलीवरी क्यों नहीं हो रही है, इसलिए यथाशीघ्र गैस की होम डिलीवरी बहाल कराने की कृपा करें।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने