बलरामपुर - आज युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती ने अपर जिला अधिकारी न्यायिक श्री शिव नारायण सिंह को बलरामपुर मेडिकल कॉलेज आगामी शैक्षिक सत्र 2026 से 27 में संचालित करवाने हेतु ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि श्रावस्ती लोकसभा के बलरामपुर जनपद में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महराज जी के द्वारा 16 अक्टूबर 2020 को किया गया था। यह 300 बेड का मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि बलरामपुर में बनाया जा चुका है। जिसका उद्देश्य बलरामपुर और तराई क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। यह करीब निर्धारित समय में बनकर तैयार हो चुका है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मेडिकल कॉलेज संचालित कराने वाले आदेश का अभी तक पालन नहीं हो पाया है। बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज को इस आगामी शैक्षिक सत्र 2026 से 2027 में चालू कराया जाना अति आवश्यक है जिससे पिछड़ा क्षेत्र विकसित होगा और मेडिकल छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगा साथ ही समस्त क्षेत्र वासियों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ व उपचार प्रदान करेगा साथ ही भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के कर्मभूमि बलरामपुर के लोगों का सपना साकार होगा। गंभीर बीमारियों का ईलाज लखनऊ, दिल्ली की जगह बलरामपुर में हो सकेगा। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज को अति शीघ्र चलाया जाना नितान्त आवश्यक है। इस अवसर पर समाज सेवी युगल किशोर शुक्ल के साथ आशीष शुक्ला, सत्येन्द्र गुप्ता, नृपेन्द्र उपाध्याय, अनुपम तिवारी, शिवम उपाध्याय, प्रवीन तिवारी, रवि पाण्डेय, कृष्ण गोपाल दुबे, राजू पाण्डेय, अरविन्द मिश्रा, आक्रोश पाण्डेय, नजरूल इस्लाम, राजेश वर्मा, राकेश कुमार सोनकर, शिखर सिंह, दिलीप वर्मा, संदीप पाठक, मालिक राम समेत तमाम क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे सभी क्षेत्रवासियों का विनम्र निवेदन है यथाशीघ्र बलरामपुर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करवाकर संचालित करवाने की कृपा करें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know