उतरौला बलरामपुर -विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत उतरौला ग्रामी ण के ग्राम गुरुदयाल डीह में स्थित ए जी एस इंटरनेशनल स्कूल में आज रिजल्ट वितरण का कार्यक्रमआयोजित किया गया। इसअवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के संचालक नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने उन सभी बच्चों को सम्मानित किया जो स्कूल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, तथा अपने क्लास में भी प्रथम, द्वितीय,और तृतीय स्थान लाने वाले सभी बच्चों को सील्ड देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इसअवसर पर मुख्य अतिथि सीपी माथुर, शिवेन्द्र श्रीवास्त व, समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष केo केo यादव, डॉक्टर नजर मुहम्मद ने भी अपने विचार साझा किये। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया,और उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। स्कूल के संचालक नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक महत्व पूर्ण अवसर है, जहां वे अपने प्रदर्शन के लिए ही सम्मानित होते हैं। उन्होंने मौजूद सभी अभिभावकों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया करें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know