उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड श्रीदत्तगंज क्षेत्र में स्थित केo पीo एम कम्पोजिट विद्यालय विसम्भरपुर के विद्यार्थियों नेशैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद गोण्डा के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य सकटराम के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को पाठ पुस्तकों के साथ-साथ अपनी संस्कृति इतिहास प्रदान करना था। भ्रमण की शुरुआत जय प्रभा ग्राम से हुई भारत रत्न नाना जी देश मुख की प्रेरणा से विकसित इस ग्राम में बच्चों ने भ्रमण किया और प्राकृतिक वाता वरण के बीच समय भी बिताया। छात्रों को प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण सन्तुलन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके बाद बच्चों को ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मन्दिर पर पहुंच कर दर्शन किए, स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यहां पर द्वापर युग का शिवलिंग भी स्थापित है जिसे पांडव पुत्र भीम ने अज्ञातवास के दौरान स्थापित किया था। मन्दिर में स्थापित शिवलिंग एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग माना जाता है। इसके बाद बच्चे झाली धाम पहुंचे, जहां शिक्षिकाओं ने बच्चों को प्राचीन सरोवर और मन्दिर के इतिहास के बारे में बताया गया, इस मौके पर शिक्षिका सुनीता कुमारी पांडेय, नीलम देवी पांडेय, शिवचरण लाल एवं सतीश चन्द्र उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know