बलरामपुर- आगामी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर, तुलसीपुर में लगने वाले राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। 
इसी क्रम में आयुक्त देवीपाटन मंडल श्री शशि भूषण लाल सुशील एवं जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त एवं डीएम ने मेला परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।
*श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता*
आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने कहा कि देवीपाटन मेला प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए प्रशासन की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं।
*सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर*
अधिकारियों ने मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन, पुलिस व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग स्थलों की व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
*स्वच्छता व सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश*
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नगर निकाय एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण, शौचालयों की व्यवस्था तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
प्रशासन द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि मेले के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे मेले का आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल ढंग से संपन्न कराया जा सके।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने