उतरौला (बलरामपुर) कस्बा उतरौला के मोहल्ला रफी नगर सरकारी अस्पताल रोड पर निर्माणाधीन मकान के इस्तेमाल के लिए रखे बिजली के तार के बण्डल, वायरिंग में पड़े पूरे घर में बिजली के बोर्ड में पड़े हुए तार को भी काट कर दिन दहाड़े चोरी कर लिए। अन्य सामान दिन दहाड़े चुराकर तीन अज्ञात चोर चोरी करके बोरे मै भर रहे थे कि मकान मालिक मसीउद्दीन खान मस्सू के पहुचने पर चोर भागने लगे जिसे दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया गया, और उसे कोतवाली उतरौला पुलिस के हवाले कर दिया गया, अन्य दो चोर मौके से भाग निकले ,कोतवाली उतरौला पुलिस ने घटना की रिपोर्ट एक नामजद और बाकी अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कर ली है। कोतवाल उतरौला अवधेश राज सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर के पास से चोरी का माल बरामद करके जेल भेज दिया गया है। तथा इसके अन्य चोर साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know