उतरौला बलरामपुर - नगर पालिका परिषद उतरौला के मोहल्ला गांधी नगर में इस समय मनोरंजन और उत्साह का एक अनोखा माहौल देखने को मिल रहा है, जहां उतरौला में ड्रीम वर्ल्ड फन पार्क लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।जल परी शो,फिश टनल, बच्चों की रेल सेवा और विभिन्न प्रकार के झूलों से सुसज्जित इस मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मनोरं जन का आनन्द ले रहे हैं। इस फन पार्क में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए अनेक आकर्षक झूले भी लगाए गए हैं, जिनमें हवाई झूला, ब्रेक डांस झूला,ड्रैगन ट्रेन, कोलम्बस झूला, मिकी माउस, बेबी ट्रेन के अलावा ऐसे तमाम कई आधुनिक औररोमांचक राइड्स भी शामिल हैं। खासकर बच्चों के लिए विशेष झूलों की व्यव स्था की गई है, जिससे उनका उत्साह देखते ही बनता है। इसके अलावा मेले की सबसे खास आकर्षण जल परी शो एवं फिश टनल है,जहां लोग समुद्री जीवन के अद्भुत दृश्य का अनुभव कर रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच यह फन पार्क शाम होते ही और भी ज्यादा जगमगा उठता है,जिससे पूरा वाता वरण उत्सवमय हो जाता है।मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों की भी भरमार है,जहां खाने पीने के सामान, खिलौने,सजावटी वस्तुएं और घरेलू उपयोग की चीजें भी उपलब्ध हैं। परिवार के साथ आए लोग खरीदा री के साथ-साथ मनोरं जन का भी भरपूर आनन्द ले। फन पार्क के प्रोपराइटर अख्तर अली ने बताया कि हमारा उद्देश्य उतरौला क्षेत्र के लोगों को एक सुरक्षित और मनोरंजक वातावरण प्रदान करना है, जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ खुशी के पल भी बिता सकें। बच्चों के लिए विशेष झूलों और आक र्षणों की व्यवस्था की भी गई है,साथ ही साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आने वाले दिनों में और भी नए आकर्षण जोड़े जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मेले में साफ सफाई,सुरक्षाऔर व्यव स्थाओं को प्राथमिकता दी भी गई है,ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके।गौरतलब है कि यह फन पार्क दोपहर 2 बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक संचालित हो रहा है, जिससे लोग अपने सुविधानुसार यहां पहुंचकर आनन्द उठा सकते हैं। कुल मिलाकर,उतरौला ड्रीम वर्ल्ड फन पार्क इस समय क्षेत्र में मनोरंजन का प्रमुख केन्द्र बन चुका है, जहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास भी मौजूद है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know