मुंबई से आगमन पर डुड़ही ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत, भाईचारे की दिखी मिसाल
गोण्डा। जिले के हलधरमऊ विकास खंड अन्तर्गत डुड़ही ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राकेश सिंह एवं समाजसेवी सत्यम सिंह के मुंबई से आगमन पर ग्राम सभा के निवासियों द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। फूल-मालाओं के साथ हुए इस स्वागत समारोह में लोगों का उत्साह और अपने जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मान साफ झलकता नजर आया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राकेश सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत में विकास को नई दिशा मिली है। सड़क निर्माण, स्वच्छता अभियान, जनसुविधाओं के विस्तार तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उनकी सक्रियता लगातार चर्चा में रही है। वहीं समाजसेवी सत्यम सिंह भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। जरूरतमंदों की मदद, सामाजिक एकता को मजबूत करने और लोगों को जोड़ने के उनके प्रयासों से क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान बनी है। कार्यक्रम के दौरान महताब भाई के नेतृत्व में हिंदू-मुस्लिम एकता की मजबूत मिसाल देखने को मिली, जिसने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का सकारात्मक संदेश दिया।
स्वागत करने वालों में मन्नान, कुरैश भाई, यासर भाई, अनस भाई, लवी भाई, सनी भाई, बूमी राणा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जब जनप्रतिनिधि और समाजसेवी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हैं, तो जनता का विश्वास और स्नेह स्वतः उनके साथ खड़ा हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know