लोनी। बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर पुलिस ने 500 के एक लाख 17000 नकली नोटों को पकडकर भांडा फोड़ कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है तथा दो फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। 
एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि बॉर्डर थाना क्षेत्र के दिल्ली साहरनपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आए पुलिस ने उन्हें चैकिंग के लिए रोका लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उन्हें धर दबोचा। जामा तलाशी में तीनों के पास एक लाख 17000 नकली नोट बरामद हुए। पुलिस की कडी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकली नोट झारखंड का रहने वाला एक अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो गई और उसने कई बार नकली नोट दिए जिनको तीनों रहा चलते लोगों को बेचकर काफी मुनाफा कमा लेते हैं। कभी-कभी दुकानदार सेअसली नोट भी मिल जाते थे तीनों ने बताया कि बेहटा हाजीपुर का रहने वाला अभिषेक उर्फ गज्जू को कुछ दिन पहले ही ₹20000 दिए थे उपरोक्त पकड़े गए नकली नोटों की डील अभिषेक उर्फ गज्जू से हुई थी जिन्हे देने  हम लोग बेहटा हजीपुर मोटरसाइकिल से जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही पकड़े गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है तीनों आरोपियों ने अपने नाम सुबोध कुमार शाह पुत्र सुखदेव शाह नेब सराय दिल्ली, रोहित पुत्र विनोद शाह , मुन्ना उर्फ हरीश पुत्र बब्बन लाल निवासी सलारपुर नोएडा बताया जिसमें अभिषेक उर्फ गज्जू तथा दो अज्ञात आरोपी फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तैनात की गई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने