बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इंदिरापुरी स्थित मूवी मैजिक में सैकड़ों की संख्या में लोनीवासियों के साथ केरला स्टोरी 2 फिल्म देखी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद उपस्थित लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा समाज को जागरूक करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कार्य विधायक ने किया है। जनप्रतिनिधि लगातार लोनीवासियों के बारे में सोचते है यह उनके संवेदनशील होने का प्रमाण है।
*विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि यह फिल्म समाज को जागरूक और सचेत करने वाली है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यह फिल्म देखनी चाहिए ताकि देश में कट्टरपंथी जेहादियों के घिनौने सच्चाई से रूबरू हो सकें और समाज सतर्क व जागरूक रह सके। आज सनातन को कमजोर करने के कई प्रकार के षड्यंत्र चल रहे है जिसमें सनातन धर्म की बहु बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। फिल्म की तीनों घटनाएं सच है सोचिए के राष्ट्रीय लेवल की खिलाड़ी तक जेहादियों के चुंगल में फंस सकती है तो हमें और सजग होने की आवश्यकता है। आज प्रदेश समेत पूरे भारतवर्ष में धर्मपरिवर्तन को लेकर जागरूकता आई है सरकार भी इस दिशा में कार्य कर रही है लेकिन समाज को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।*
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, सभासदगण, ग्राम प्रधान और युवा मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know