बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा थाना कोo देहात का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना मालखाना, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र व अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, दंगा नियन्त्रण उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया व कार्यालय के समस्त अभिलेखों को निरंतर अद्यतन करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
तत्पश्चात महोदय द्वारा आरक्षी बैरक तथा थाना आवास , मेस आदि की साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
  इस दौरान  प्रभारी निरीo थाना कोo देहात ,वाचक पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने