लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि के पिता के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। यह शोक संदेश नेहरू भवन, लखनऊ से जारी किया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
इस दुखद घड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत व्यक्ति के जीवन को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने कहा कि इस कठिन समय में पूरी कांग्रेस पारिवार परिवार के साथ खड़ी है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know