चौधरी मुकेश सिंह वरिष्ठ पत्रकार की खास रिपोर्ट 
**लखनऊ उत्तर के विकास को मिली नई रफ़्तार: विधायक डॉ. नीरज बोरा ने ₹2 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन**
'सतत विकास के पथ पर लखनऊ उत्तर' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए लखनऊ उत्तर के लोकप्रिय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने आज क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात दी। विधायक जी ने क्षेत्र की दो मुख्य सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया, जिनकी कुल लागत लगभग ₹2 करोड़ है। 
प्रातः 09:30 बजे से शुरू हुए कार्यक्रमों के दौरान डॉ. नीरज बोरा ने सीतापुर रोड से भार्गव फार्म तक एवं द्वारकापुरी में बेरी होटल चौराहा से शिव मंदिर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य एवं फैजुल्लागंज प्रथम (वार्ड नं-48) के अंतर्गत बेरी होटल से मुर्गी फार्म तक सीतापुर रोड जाने वाले मुख्य मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
जनता को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा "हमारा लक्ष्य लखनऊ उत्तर के हर कोने को बेहतर बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना है। जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए आधुनिक नाली निर्माण और आवागमन को सुगम बनाने के लिए मजबूत सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। ये ₹2 करोड़ के कार्य स्थानीय निवासियों के दैनिक जीवन में मूलभूत सुविधाओं को सर्वोत्तम करने हेतु कटिबद्ध हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के अवस्थापना मद से किये जा रहे इन महत्त्वपूर्ण कार्यों हेतु विधायक जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी प्रति आभार व्यक्त किया। " भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने फूल-मालाओं के साथ डाक्टर नीरज बोरा का स्वागत किया और क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा की पार्षद रश्मि सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, महामंत्री विनोद अवस्थी, दिनेश पाल, श्याम किशोर शुक्ला, दिनेश दीक्षित, सुनीत तिवारी,नम्रता सिंह, मजिंद्र दीक्षित, पंकज गुप्ता, नीरज अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप मिश्रा, वेद सिंह, रामदेव सिंह, किशोर प्रजापति, अनिल मिश्रा, नैमिष शर्मा,शीलू जायसवाल, रामदुलारी गुप्ता, विमल साहू, लक्ष्य प्रताप सिंह, नैमिष पांडे, सहित नगर निगम के अधिकारी सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने