बलरामपुर-  संस्थापक सप्ताह समारोह के छठवे दिन एम.एल.के. पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पांडे के निर्देशन एवं अध्यक्षता, मुख्य नियंता प्रोफेसर वीना सिंह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की निर्देशिका प्रोफेसर रेखा विश्वकर्मा की उपस्थिति में वीडियोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का संयोजन श्रीमती कृतिका तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में कु. शालिनी सिंह, श्री सिद्धार्थ मोहंता एश् जसप्रीत सिंह ने क्रमशः क्षितिज गुप्ता बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष को प्रथम, कनीज़ फ़ैज़ अंसारी बी.एससी तृतीय वर्ष को द्वितीय एवं मेहरून बानो बी.कॉम. तृतीय वर्ष को तृतीय पुरस्कार दिया। इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक प्रोफेसर श्री प्रकाश मिश्र, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ स्वदेश भट्ट, डॉ सुनील कुमार शुक्ल एवं ्राजर्षि मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में श्रीमती गौरी पुरी का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वर्षणेय ने विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया और समस्त प्रतिभागियों की प्रशंसा की। धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम समाप्त हुआ।


          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने