उतरौला बलरामपुर - शनिवार को युवासमाज सेवी उमेश चन्द्र वर्मा के द्वारा क्षेत्र के दर्जनों गरीब बस्तियों मेंजाकर नन्हे मुन्हें बच्चों को किताब व कापी निःशुल्क वितरण किया। वितरण ग्राम अमया देवरिया, अक्सी बढहरा, परागडीह, आदि गांवों मे अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृति आदि विषयों के किताब व कापी निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान उमेश चन्द्र वर्मा ने बच्चों से साझा करते हुए कहा कि हिन्दी व संस्कृति के साथ साथ अंग्रेजीभाषा का भी ज्ञान होना आव श्यक है किसी कार्यहेतु विदेश यात्रा के दौरान यह महत्वपूर्ण होता है,एस आर शाहू ने कहा कि बहुत से बच्चे कापी किताब व फीस के अभाव मे शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाते हैं, ऐसे में इन बच्चों के बीच किताब कापी मुहैया कराना बडे ही पुण्य का कार्य होता है, लोगों को इस से प्रेरणा लेने की जरू रत है. इस अवसर पर आलोक श्रीवास्तव, सागर वर्मा,संदीप कुमार वर्मा, लवकुश कुमार कनौजिया, शिव कुमार वर्मा,धर्मेश कुमार तिवारी के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know