उतरौला बलरामपुर -बाबू स्वर्गीय डाक्टर शिव दयाल सिंह चौरसिया जन कल्याण सेवा समिति व चौरसिया समाज ने स्वर्गीय डॉक्टर शिव दयाल सिंह चौरसिया स्मृति प्रवेश द्वार भाजपा के विधायक राम प्रताप वर्मा के द्वारा लगवाए जाने पर भाजपा के पदाधिकारियों ने आभार प्रकट किया। चौरसिया समाज बलरामपुर के जिलाध्यक्ष गणेश चौरसिया ने बताया कि उतरौला विधान सभा केभाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा के आवास पर जिले व क्षेत्र से चौरसिया समाज के लोगों ने पहुँचकर समाज के पुरोधा लोक अदालत के जनक व गरीब असहाय को न्याय दिलाने में जीवन पर्यंत संघर्षरत"स्वर्गीय बाबू डाक्टर शिव दयाल सिंह चौरसिया"पूर्व राज्य सभा सांसद के नाम पर उतरौला में नवनिर्मित स्मृति प्रवेश द्वार लगाए जाने पर विधायक राम प्रताप वर्मा को अंग वस्त्र एवं माल्यापर्ण कर तथा बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया का स्मृति चिन्ह भेंट कर कृतज्ञता प्रकट करते हुए जय घोष किया। उक्त हर्षित क्षण पर संरक्षक गुरु राम चौरसिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल चौरसिया कोषाध्यक्ष अनिल कुमार चौरसिया अशोक चौरसिया सन्दीप चौर सिया मनोज कुमार चौरसिया एवं उतरौला नगर के सभी चौरसिया समाज के वरिष्ठ कनिष्ठ जन उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know