उतरौला बलरामपुर - नगर व ग्रामीण अंचलों में पान मसाला,तम्बा कू, बीड़ी और सिगरेट के होलसेल विक्रेताओं के द्वारा पुराने प्रिंट वाले स्टॉक को नए रेट पर बेचे जाने का मामला सामने आया है। इससे खुदरा दुकानदारों और उपभोक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। सोशल मीडिया पर लगातार शिकायतें सामने आने के बावजूद भी सम्बन्धि त विभागीय अधिकारी अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर पाई हैं।जानकारी केअनुसार बाजार में पुराने प्रिंट के कमला पसन्द, पान पराग, किशोर, सिगरेट व बीड़ी के अलावा अन्य तम्बाकू उत्पाद अब भी उपलब्ध हैं। नगर वासियों काआरोप है कि इन उत्पादों पर पुराने रेट छपे होने के बावजूद इन्हें बढ़ी हुई कीमतों पर बेचा जा रहा है। इससे ग्राहकों को सीधा आर्थिक नुक सान उठाना पड़ रहा है।व्यापारियों का तर्क है कि कम्पनियों के द्वारा रेट बढ़ाए जाने के कारण उन्हें भी नई कीमतों पर बिक्रीकरनी पड़ रही है। वहीं उप भोक्ताओं का कहना है कि जब पैकेट परअंकि त अधिकतम खुदरा मूल्य पुराना है तो नए रेट वसूलना नियमों के विरुद्ध है। नगर में यह भी चर्चा है, कि यदि प्रशासन चाहे तो गोदा मों की जांच कर वास्त विक स्थिति को स्पष्ट की जा सकती है,इसके बावजूद भी अब तक कोई छापेमारी या निरी क्षण अभियान नहीं चलाया गया है। इससे अधिकारियों की कार्य शैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्यवाही नहीं की गई तोमनमानी तरीके से लगातार बढ़ो तरी होती रहेगी, और उपभोक्ताओं काशोषण जारी रहेगा। नागरिकों ने जिला प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know