उतरौला बलरामपुर -नगर व आस पास के ग्रामीण अंचलों में चाय के नाम पर लोगों की जान से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नकली और केमिकल युक्त चाय की पत्ती खुलेआम बाजार में बेची जा रही है,जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानि कारक है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ये नकली चाय की पत्तियां पानी में डालते ही गाढ़ा रंग छोड़ती हैं। इस तरह की चाय,जो होटल और चाय की दुकानों पर खुले आम बेची जा रही है,अनजाने में लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा रही है। विशे षज्ञों का कहना है कि इस चाय में इस्तेमाल किए गए हानिकारक रसायनों के कारण कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। मोहम्मद खलील खां एडवोकेट, इमरान खान एडवोकेट इजहारुल हसन एडवो केट, अशोक कुमार दूबे एडवोकेट, शकील अहमद शाह एडवोकेट, साबिर अली अंसारी, मोहम्मदअबरार खां, मोहम्मद इस्माइल, प्रदीप कुमार,अमित कुमार के सहित कई स्थानीय नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से इस गम्भीर समस्या का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि नकली चाय बेचने वाले लोग बिना किसी डर के अपना कारोबार कर रहे हैं, जिससे आम जनता का स्वास्थ्य खतरे में है। फूड इंस्पे क्टर एस डी तिवारी ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्य वाही भी की जाएगी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है, कि जब तक प्रशासन जमीनी स्तर पर जाकर सघन जांच नहीं करता, तब तक यह समस्या बनी रहेगी। विशेषज्ञों और जागरूक नागरिकों का कहना है, कि जनता को भी इस समस्या को गम्भीरता से लेनाचाहिए नकली चाय के सेवन से बचने के लिए होटल और ढाबों पर चाय पीने से परहेज करनाचाहिए और केवल प्रमाणित चाय पत्तियों का उप योग करना चाहिए।
नकली चाय के अधिक सेवन करने से कैंसर और अन्य गम्भीर बीमा रियां हो सकती हैं।
केमिकल युक्त चाय का नियमित सेवन शरीर को लम्बे समय तक नुकसान पहुंचा सकता है।कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों जैसे बच्चों और बुजुर्गों पर इस चाय का असर और भी घातक हो सकती है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि खाद्य सुरक्षाविभाग को सभी होटल और चाय की दुकानों पर छापे मारी करनी चाहि ए, नकली चाय बेचने वालों पर जुर्माना और सख्त कानूनी कार्य वाही होनी चाहिए।जनता को नकली चाय के खतरों के प्रति जाग रूक किया जाए, बाजार में उपलब्ध चाय पत्तियों की गुणवत्ता की जांच के लिए लैब परी क्षण अनिवार्य किया जाए। नकली चाय की पत्ती का बढ़ता कारो बार एक गम्भीर स्वा स्थ्य समस्या हैप्रशासन और जनता को मिल कर इस मुद्दे पर काम करना होगा। जब तक नकली चाय की आपू र्ति और बिक्री पर रोक नहीं लगेगी, तब तक आम लोगों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ा रहेगा। जागरूकता और सख्त कार्यवाही ही इस सम स्या का समाधान है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know