सरूपगंज : श्री गणेश युवा सेवा संगठन द्वारा स्वेटर वितरण कार्यक्रम के तहत 'खुशियाँ बाँटें मिशन' के चलते पांच विद्यालय में पहले स्वेटर प्रदान किए आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाकेला वासा में 30 विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक परिहार सहायक प्रशासनिक अधिकारी,महावीर सिंह वरिष्ठ सहायक, रेवाशंकर डाबी रहे तत्पश्चात वेदराज मीणा प्रधानाध्यापक द्वारा कार्यकम पर प्रकाश डाला वह श्री गणेश युवा सेवा संगठन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई वही रणजीत जीनगर ने 'खुशियाँ बाँटें' मिशन की जानकारी दी।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए 30 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किए व बिस्किट दी जिसमें बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे रणजीत जीनगर ने सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर छोगाराम, सवाराम, नेनाराम, रमेश कुमार,आकाश कुमार,विद्यालय स्टाफ अर्जुन कुमार, प्रकाश कुमार एवं संगठन सदस्य जितेंद्र बासफोड, दीपक कलावत, आकाश, महेंद्र चौधरी, प्रिंस एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know