बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज में आदि संस्थापक महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की स्मृति में चल रहे संस्थापक सप्ताह समारोह के दूसरे दिन सोमवार को आशुकविता, मेहदी रचे हाथ व क्षणिकाएं प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सृष्टि, छवि, रागिनी, रंजना व रमा ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि आशुकविता का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों की तत्कालिक रचनात्मकता, मौलिक सोच और तीव्र अभिव्यक्ति क्षमता को निखारना है। यह प्रतियोगिता रचनात्मक लेखन, कल्पनाशीलता, आत्मविश्वास और भाषा कौशल के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के साथ-साथ साहित्य के प्रति प्रेम पैदा करने के लिए आयोजित की जाती है। प्राचार्य प्रोo पाण्डेय ने इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता, त्वरित सोच, और भाषाई कौशल को निखारने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह प्रतियोगिता बिना पूर्व तैयारी के अचानक दिए गए विषयों पर कविता रचने की क्षमता विकसित करती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है, कल्पनाशीलता को पंख मिलते हैं और वे भावनाओं को प्रभावी ढंग से व्यक्त करना सीखते हैं। मुख्य नियंता प्रोo वीणा सिंह ने सभी का स्वागत किया जबकि सांस्कृतिक निदेशक प्रोo रेखा विश्वकर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया। डॉ राम रहीस के संयोजकत्व में आयोजित आशुकविता प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को "मेरे सपनों का नेता"विषय पर प्रतिभागियों को कविता लिखना था तथा उसमें चयनित प्रतिभागियों को उसका वाचन भी करना था। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रोo विमल प्रकाश वर्मा,डॉ ए के दीक्षित व डॉ बी एल गुप्त ने बीएड 2nd की रंजना चौधरी व बीएससी 2nd की रमा पाठक को संयुक्त रूप से प्रथम,बीएड 1st के प्रशांत चौबे को द्वितीय व बीएड 1st की रागिनी को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना। डॉ वंदना सिंह के संयोजकत्व में आयोजित मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता में निर्णायक लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान, सीमा पाण्डेय व मणिका मिश्रा ने एम ए 2nd की सृष्टि पाण्डेय को प्रथम,बीए 1st की शाफ़िया को द्वितीय व बीए 3rd की प्रांजु मोदनवाल की तृतीय पुरस्कार के लिए चुना। वही डॉ आशीष लाल के संयोजकत्व में "पहचान"विषय पर क्षणिकाएं प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ अभयनाथ ठाकुर,डॉ अवनीन्द्र दीक्षित व मनीषा तिवारी ने बीएससी 3rd की छवि तिवारी व बीएड 1st की रागिनी को संयुक्त रूप से प्रथम,बीएड 1st की हर्षिता गुप्ता को द्वितीय एवं बीएड 2nd के प्रशांत चौबे को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ दिनेश कुमार मौर्य डॉ ऋषि रंजन पाण्डेय, डॉ भानु प्रताप, डॉ रिंकू, कृतिका तिवारी, डॉ साक्षी शर्मा, गौरी पूरी, प्रतीची सिंह, शिवम सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know