बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज के इतिहास  विभाग में महाविद्यालय प्राचार्य  प्रो. जे पी पांडे के निर्देशन तथा विभागाध्यक्ष प्रो0 तबस्सुम फरखी की अध्यक्षता में  शिक्षक- अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शैक्षिक उन्नयन हेतु शिक्षक -अभिभावकों से सुझाव आमंत्रित किया गया। आगामी सेमेस्टर कक्षा में उपस्थित 75% की अनिवार्यता, कार्यक्रम में सहभागिता पर चर्चा, पाठ्यक्रम संबंधी कठिनाइयों पर पुस्तकों की अनुपलब्धता व शैक्षिक भ्रमण सहित विभिन्न विषयों पर शिक्षक- अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं के बीच चर्चा हुई । विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शालिनी सिंह ने सभी अभिभावकों से अपने पाल्यों के समस्याओं को जानने के लिए सचेत किया । उन्होंने कहा कि कभी कभी छात्र अभिभावकों से अपने मन की बातों को साझा करते हैं इसलिए अभिभावकों को अपने पाल्यों को पर्याप्त समय अवश्य देना चाहिए।
इस अवसर पर  डॉ हरि प्रताप व अखिलेन्द्र प्रताप सहित स्नातक व परास्नातक के  छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। 

            हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने