बलरामपुर- नेपाल सीमा से सटे गैसड़ी विधानसभा के कई बूथों पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी नव मतदाताओं को फार्म 6 भरवाया। उन्होंने क्षेत्र वासियों को एसआईआर के प्रति जागरूक किया।
जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी मंगलवार को गैसड़ी के बूथ संख्या 80 व 81 पर एसआईआर की समीक्षा की। मि. रस्तोगी ने कहा कि जिलेभर में एसआईआर के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में सभी नवयुवक अपना शत प्रतिशत योगदान दें। सरकार की मंशा है कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहने पाए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सभी नए मतदाताओं को फार्म 6 भरवाने का कार्य करें।गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता बीएलओ से मिलकर नव मतदाताओं को मतदाता बनाने में सहयोग करें। कार्यकर्ता  वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण करें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर मतदाताओं से संबंधित कागज बीएलओ को उपलब्ध कराने में सभी कार्यकर्ता मदद करें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सैनी वी दयाराम प्रजापति मौजूद रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने